बौंसी: आगरा जोर, पापहरनी सहित सभी छठ घाटों पर व्रतियों ने दी संध्या अर्घ्य
Bausi, Banka | Nov 7, 2024 आगरा जोर, पापहरनी सहित प्रखंड क्षेत्र के अन्य सभी छठ घाटों पर गुरुवार संध्या करीब 5:00 बजे भगवान भास्कर को छठ व्रतियों ने संध्या अर्घ्य दिया। सबसे पहले व्रतियों ने पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य की आराधना की। जिसके बाद व्रती सहित अन्य श्रद्धालुओं ने डूबते सूरज को अर्घ्य अर्पित किया। छठ पर्व को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी पूरी तरह से मुस्तैद रही।