बौंसी: बौसी प्रखंड के सभी छठ घाटों पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व का समापन हुआ
Bausi, Banka | Nov 8, 2024 लोक आस्था एवं सूर्य उपासना का चार दिवसीय पर्व छठ का शुक्रवार सुबह करीब 6:00 बजे भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही समापन हो गया। पापहरनी सरोवर छठ घाट, आगरा जोर छठ घाट, बरहमपुर छठ घाट सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर सूर्योदय से पूर्व ही छठ व्रती पूजा अर्चना करने पहुंचे और भगवान भास्कर की आराधना की। सूर्योदय होने के साथ ही छठ व्रतियों ने अर्घ्य दिया।