बौंसी: गुरिया मोड के पास से पुलिस ने 20 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया
Bausi, Banka | Nov 7, 2024 बौसी थाना क्षेत्र के गुरिया मोड समीप से पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब 6:00 बजे 20 बोतल विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान गोड्डा जिला के मोतिया गांव निवासी राजेश कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने जांच अभियान के दौरान बाइक को रोक कर तलाशी ली तो बाइक स्वर तस्कर के पास से 20 बोतल में कुल 7.500 लीटर शराब जब्त किया।