बौंसी: पंजवारा पुलिस ने लखपुरा गांव के पास से ऑटो में 80 बोतल विदेशी शराब बरामद की
Bausi, Banka | Nov 6, 2024 पंजवारा थाना क्षेत्र के लखपुरा गांव समीप से पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 7:00 बजे एक ऑटो में ले जा रहे 80 बोतल विदेशी शराब को बरामद कर लिया। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शराब तस्करी की सूचना पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक ऑटो चालक का पीछा करने पर लखपुरा गांव समीप ऑटो खड़ी कर शराब तस्कर सह चालक मौके से फरार हो गया।