बौंसी: बाराहाट: बैदाचक गांव में चोरी की घटना, नकदी और जेवर चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Bausi, Banka | Nov 9, 2024 थाना क्षेत्र अंतर्गत बैदाचक गांव में गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक सुने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे घर वाले के वापस आने के बाद हुई। जब उन्होंने घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा कि घर के पिछले दरवाजे के साथ अंदर कमरों के दरवाजे का ताला टूटा है, एवं सभी सामान बिखरे पड़े हुए थे।