ग्राम गोंझीरैयत में एक पेड़ माँ के नाम अंतर्गत किया गया पौधारोपण
ग्राम पंचायत गोंझीरैयत में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गोंझीरैयत एवं नवांकुर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जन अभियान परिषद के सलाहकार श्री शिवनारायण पटेल ने कहा कि जिस प्रकार भगवान शिव ने सृष्टि को बचाने के लिए विष का पान किया था, उसी प्रकार पेड़ वातावरण की कार्बन डाई ऑक्साइड लेकर हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। इस दौरान सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जबलपुर संभाग समन्वयक श्री रवि बर्मन, जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन, विकासखंड समन्वयक श्री संतोष झारिया, परामर्शदाता श्री संतोष रजक सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla