वित्तीय साक्षरता शिविर: सरकारी बीमा योजनाओं से जोड़ने पर जोर
भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित समर्पित संस्था के माध्यम से मंडला जिले के सभी नौ ब्लॉकों में व्यापक वित्तीय साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों के नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना और उन्हें वित्तीय रूप से जागरूक बनाना है।
शिविरों में नागरिकों को केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, विशेष रूप से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की जानकारी दी जा रही है। साथ ही पात्र नागरिकों को इन बीमा योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि दुर्घटना या किसी अनहोनी की स्थिति में उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। वित्तीय साक्षरता अभियान का संचालन समर्पित संस्था की क्षेत्रीय अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी पटेल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। शिविरों के आयोजन में स्थानीय ग्राम पंचायतों का भी सहयोग मिल रहा है।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla