मड़ावरा: मड़ावरा थाना पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के मामले में एक व्यक्ति पर शांति भंग की धाराओं में की कार्रवाई
थाना मड़ावरा पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले को लेकर मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम रनगांव निवासी एक व्यक्ति पर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस द्वारा उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।