लखीसराय: किऊल आरपीएफ और जीआरपी द्वारा होली त्योहार को लेकर रेल यात्रियों को माइकिंग के ज़रिए किया जा रहा जागरूक
जिले के किऊल आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति मंगलवार की संध्या 5:41 के अनुसार होली त्यौहार को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर में रेल यात्रियों की काफी भीड़ देखी जा रही है जिसको लेकर किऊल आरपीफ एवं जीआरपी पुलिसबलों के द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में रेल यात्रियों को माईकिंग के जरिए जागरूक किया जा रहा।