लखीसराय: किऊल आउटर सिग्नल के पास चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरा युवक, हुआ जख्मी
किऊल आउटर सिग्नल के समीप चलती ट्रेन में चलने के दौरान एक युवक गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गए, जिसे बेहतर उपचार हेतु मंगलवार की संध्या 5:20 पर सदर अस्पताल लाया गया। जहां घायल युवक का उपचार जारी है, युवक की पहचान नया बाजार कवैया थाना क्षेत्र के रहने वाले अर्जुन तांती के पुत्र राकेश कुमार के रूप में की गई।