👉#ग्राम रोजगार सेवकों ने कार्य बहिष्कार का किया ऐलान, 3 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा घेराव की चेतावनी
--#मानदेय बढ़ाकर 24 हजार करने और कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने समेत लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर। लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेश शास्त्री और जिलाध्यक्ष पिंटू यादव के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सेवक कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपकर मांगों के निस्तारण की मांग की।ज्ञापन में मानदेय बढ़ाकर 24 हजार रुपये प्रतिमाह करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने, ईपीएफ भुगतान सुनिश्चित करने और अन्य विभागीय समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई। संगठन ने 21 नवंबर से कार्य बहिष्कार और 23 से 30 नवंबर तक विशेष रोजगार सृजन सप्ताह के दौरान विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बावजूद मांगें पूरी नहीं होने पर 3 दिसंबर 2026 को प्रदेशभर के हजारों ग्राम रोजगार सेवक लखनऊ पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष पिंटू यादव, जिला उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, हीरालाल वर्मा, इंद्रपाल, संजय वर्मा, अंकित, सुरेश, सौरभ सिंह, प्रदीप वर्मा, अनवर, सोनू, मुन्नालाल वर्मा, अनिल वर्मा सहित अन्य ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।