हत्याकांड में निर्दोष बेटों को फंसाने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
शाहजहांपुर। खुदागंज क्षेत्र के मझिला गांव निवासी चन्द्रपाल मौर्य ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपने बेटों बब्लू और शिवशंकर को सुधीर सिंह हत्याकांड में झूठा फंसाने का आरोप लगाया है।
चन्द्रपाल के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को उनके घर पोती का नामकरण संस्कार था और अगले दिन सुधीर सिंह की मौत की सूचना मिली। आरोप है कि गांव व मृतक के अधिवक्ता भाई के दबाव में समरपाल सिंह ने उनके दोनों बेटों व एक अन्य पर हत्या का केस दर्ज करा दिया और गिरफ्तारी के लिए धरना-प्रदर्शन का दबाव बनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुनः जांच के लिए लखनऊ भेजी गई है, जो अभी थाने नहीं पहुंची है। चन्द्रपाल ने लखनऊ से रिपोर्ट मंगवाकर निष्पक्ष जांच करने, दोषियों पर कार्रवाई करने और बेटों का नाम मुकदमे से हटाने की मांग की है।
आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar