शाहजहाँपुर में जाम से मिलेगी राहत: यातायात नियंत्रण कक्ष और 24×7 हेल्पलाइन नंबर शुरू
शाहजहाँपुर।शहर में यातायात व्यवस्था को और सुगम बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेन्द्र कुमार ने यातायात नियंत्रण कक्ष का शुभारंभ किया। साथ ही आमजन की सुविधा के लिए 24×7 यातायात पुलिस हेल्पलाइन नंबर 8917706948 भी जारी किया गया है।
गूगल मैप और जनसुझावों के आधार पर शहर में 30 ड्यूटी प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं, जहां तैनात पुलिसकर्मियों को हैंडहेल्ड वायरलेस सेट दिए गए हैं। हेल्पलाइन पर जाम की सूचना मिलते ही नियंत्रण कक्ष से वायरलेस के जरिए नजदीकी ड्यूटी प्वाइंट, संबंधित यातायात उपनिरीक्षक, तीन दोपहिया क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस) टीमों और थाना पुलिस की चीता मोबाइल को तत्काल मौके पर भेजकर जाम खुलवाया जाएगा।
एसपी सौरभ दीक्षित ने लोगों से अपील की है कि जाम लगने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें और यातायात नियमों का पालन कर शहर को जाममुक्त बनाने में सहयोग करें।
आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar