Public App Logo
Profile Picture

S.k Adarsh Mishra

@adarshmishra6388
1014Followers
1Following
Video 0
Video 1
Video 2
Shahjahanpur : Warm Wishes on Eid Milad-un-Nabi from swati singh 

स्वाति सिंह
👉<nis:link nis:type=tag nis:id=रक्षाबंधन nis:value=रक्षाबंधन nis:enabled=true nis:link/> से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 नमूने जांच को भेजे

गंदगी में तैयार हो रही थी मिठाई और लौंज, 1200 लीटर तेल समेत 43 किलो लौंज मौके पर नष्ट

शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर आमजन को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने जिले में निरीक्षण और प्रवर्तन कार्रवाई की। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी के नेतृत्व में विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान खाद्य पदार्थों के पांच नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए।खाद्य सचल दल ने जमालपुर स्थित संजीव कुमार गुप्ता ऑयल मर्चेंट से कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल का नमूना लिया। प्रतिष्ठान पर रखे रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल और मस्टर्ड ऑयल के पैकेटों पर उपभोक्ताओं की जानकारी सही ढंग से अंकित नहीं थी। इस पर निर्माता को नए रैपर लगवाने के निर्देश दिए गए। इसी प्रतिष्ठान से मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी के लिए भेजे जा रहे 80 टिन राइस ब्रान ऑयल का भी नमूना लिया गया। तेल गंदे, जंग लगे और पुराने टैंकर में ले जाया जा रहा था। इसके चलते करीब 1200 लीटर तेल, जिसकी अनुमानित कीमत 1.56 लाख रुपये है, जांच रिपोर्ट आने तक सीज कर दिया गया।जलालाबाद-कलान रोड, सहबगंजपुर स्थित अनिल लौंज विक्रेता के कारखाने पर छापेमारी कर लौंज का नमूना लिया गया। यहां अस्वच्छ दशा में रखे छह ट्रे में करीब 18 किलो लौंज, जिसकी कीमत 2700 रुपये थी, मौके पर ही नष्ट कराया गया। प्रतिष्ठान पर खाद्य लाइसेंस नहीं मिलने पर उसे तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया और संबंधित धाराओं में परिवाद दाखिल करने की कार्रवाई की जा रही है।महुआ डांडी स्थित चंद्रकिशोर पुत्र राम प्रसाद के मिठाई कारखाने का निरीक्षण किया गया। यहां स्वच्छता संबंधी कमियां मिलने पर सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। वहीं पुवायां स्थित श्याम स्वीट नामक दुकान से बर्फी का नमूना जांच के लिए लिया गया।निगोही रोड, कहमारा स्थित राजेंद्र प्रसाद के लौंज निर्माण कारखाने पर छापेमारी कर लौंज का नमूना लिया गया। यहां अस्वच्छ दशा में रखे आठ ट्रे में करीब 25 किलो लौंज, जिसकी अनुमानित कीमत 3700 रुपये थी, मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके अलावा गंदे ड्रम में लौंज बनाने के लिए रखे घोल को भी मौके पर नष्ट कराया गया। स्वच्छता संबंधी कमियां मिलने पर सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है।खाद्य विभाग के अनुसार सभी पांच नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग की छापेमारी और प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार यादव, मानवेंद्र कुमार, वरुण कुमार, सौरभ सोनी, अजीत कुमार एवं मनोज कुमार मौजूद रहे। साथ ही विनीत कुमार, सहायक आयुक्त (खाद्य), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, शाहजहांपुर भी मौजूद रहे।
👉<nis:link nis:type=tag nis:id=रक्षाबंधन nis:value=रक्षाबंधन nis:enabled=true nis:link/> से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 नमूने जांच को भेजे

गंदगी में तैयार हो रही थी मिठाई और लौंज, 1200 लीटर तेल समेत 43 किलो लौंज मौके पर नष्ट

शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर आमजन को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने जिले में निरीक्षण और प्रवर्तन कार्रवाई की। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी के नेतृत्व में विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान खाद्य पदार्थों के पांच नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए।खाद्य सचल दल ने जमालपुर स्थित संजीव कुमार गुप्ता ऑयल मर्चेंट से कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल का नमूना लिया। प्रतिष्ठान पर रखे रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल और मस्टर्ड ऑयल के पैकेटों पर उपभोक्ताओं की जानकारी सही ढंग से अंकित नहीं थी। इस पर निर्माता को नए रैपर लगवाने के निर्देश दिए गए। इसी प्रतिष्ठान से मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी के लिए भेजे जा रहे 80 टिन राइस ब्रान ऑयल का भी नमूना लिया गया। तेल गंदे, जंग लगे और पुराने टैंकर में ले जाया जा रहा था। इसके चलते करीब 1200 लीटर तेल, जिसकी अनुमानित कीमत 1.56 लाख रुपये है, जांच रिपोर्ट आने तक सीज कर दिया गया।जलालाबाद-कलान रोड, सहबगंजपुर स्थित अनिल लौंज विक्रेता के कारखाने पर छापेमारी कर लौंज का नमूना लिया गया। यहां अस्वच्छ दशा में रखे छह ट्रे में करीब 18 किलो लौंज, जिसकी कीमत 2700 रुपये थी, मौके पर ही नष्ट कराया गया। प्रतिष्ठान पर खाद्य लाइसेंस नहीं मिलने पर उसे तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया और संबंधित धाराओं में परिवाद दाखिल करने की कार्रवाई की जा रही है।महुआ डांडी स्थित चंद्रकिशोर पुत्र राम प्रसाद के मिठाई कारखाने का निरीक्षण किया गया। यहां स्वच्छता संबंधी कमियां मिलने पर सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। वहीं पुवायां स्थित श्याम स्वीट नामक दुकान से बर्फी का नमूना जांच के लिए लिया गया।निगोही रोड, कहमारा स्थित राजेंद्र प्रसाद के लौंज निर्माण कारखाने पर छापेमारी कर लौंज का नमूना लिया गया। यहां अस्वच्छ दशा में रखे आठ ट्रे में करीब 25 किलो लौंज, जिसकी अनुमानित कीमत 3700 रुपये थी, मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके अलावा गंदे ड्रम में लौंज बनाने के लिए रखे घोल को भी मौके पर नष्ट कराया गया। स्वच्छता संबंधी कमियां मिलने पर सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है।खाद्य विभाग के अनुसार सभी पांच नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग की छापेमारी और प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार यादव, मानवेंद्र कुमार, वरुण कुमार, सौरभ सोनी, अजीत कुमार एवं मनोज कुमार मौजूद रहे। साथ ही विनीत कुमार, सहायक आयुक्त (खाद्य), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, शाहजहांपुर भी मौजूद रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=गंगाजल nis:value=गंगाजल nis:enabled=true nis:link/> की कसम... बेईमानी कोई नहीं करेगा! 

जो आएगा, बराबर-बराबर आएगा... और बात फंसी तो सब साथ खड़े रहेंगे!

वाह रे भाईचारा—कसम भी पवित्र, हिसाब भी बराबर!
 
आखिर किस आमदनी के बंटवारे की बात हो रही है?

जनता पूछ रही है—यह ‘बराबर-बराबर’ का हिसाब आखिर किस चीज का है? 🤔

--नगर निगम पार्षदगण
सावन के अंतिम सोमवार VIP ग्रुप ने कराया विशाल भंडारा, कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

शाहजहांपुर। सावन माह के अंतिम सोमवार को वीआईपी ग्रुप विद हैल्पिंग हैंड्स शाहजहांपुर की ओर से ग्रुप के महासचिव सतीश सक्सेना के प्रतिष्ठान राजा ऑटोमोबाइल सोनालिका ट्रैक्टर,नवादा इन्देपुर, नेशनल हाईवे पर कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए पुष्पवर्षा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में देर शाम तक कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान ग्रुप सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।ग्रुप के मुख्य संरक्षक चंद्रशेखर खन्ना ‘धीरू’ ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा और उनका स्वागत करना सभी के लिए सौभाग्य की बात है। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ सेवा और समर्पण का भी संदेश देता है। वीआईपी ग्रुप सदैव सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सेवा कार्यों में आगे रहता है।जिला प्रभारी वर्षा गोस्वामी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए आयोजित यह कार्यक्रम केवल भंडारा नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा और मानवता का संगम है। ग्रुप के सभी सदस्यों ने जिस उत्साह और समर्पण के साथ सेवा की, वह सराहनीय है।जिलाध्यक्ष नीतू गुप्ता ने सभी सहयोगियों, पदाधिकारियों, सदस्यों, कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से यह सेवा कार्य सफल हुआ।
महासचिव सतीश सक्सेना ने बताया कि 25 अगस्त मंगलवार को मोहम्मदी रोड स्थित बिहारी जी फिलिंग स्टेशन पर ग्रुप की ओर से भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जो सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा।
इस दौरान ग्रुप के संरक्षक अनुजदेव गुप्ता, अभिनय गुप्ता, सरदार कुलविंदर सिंह, मुकेश गुप्ता (रोमी), कौशलेंद्र मिश्रा, रश्मि राठौर सहित सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Varsha Goswami
ईद-ए-मिलादुन्नबी (बारहवफात) जुलूस की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

जुलूस मार्ग के गड्ढे भरने तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

शाहजहांपुर।ईद-ए-मिलादुन्नबी (बारहवफात) के अवसर पर बुधवार को प्रस्तावित जुलूस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र एवं नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत के साथ स्टेशन के पास स्थित नूरी मस्जिद पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने जुलूस के आयोजन एवं मार्ग से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जुलूस के आयोजक अनीस अत्तारी से मुलाकात कर जुलूस की तैयारियों, निर्धारित मार्ग तथा आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करते हुए बिजली, सड़क, साफ-सफाई, चूना डालने का कार्य सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।जिलाधिकारी ने जुलूस के मुख्य मार्ग पर चल रहे कार्यों को तत्काल रोकने तथा मार्ग में मौजूद गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर भरवाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क संबंधी आवश्यक कार्य आज शाम तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कर लिया जाए, जिससे जुलूस के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की बाधा अथवा दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न न हो।विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जुलूस मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को पहले से ही जांच लिया जाए तथा किसी भी संभावित समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जुलूस से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान जूलूस के आयोजन के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा जुलूस शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तत्परता के साथ सुनिश्चित की जाएं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=शाहजहांपुर-पीलीभीत nis:value=शाहजहांपुर-पीलीभीत nis:enabled=true nis:link/> एमएलसी डा. सुधीर गुप्ता बने याचिका समिति के सभापति

<nis:link nis:type=tag nis:id=जनशिकायतों nis:value=जनशिकायतों nis:enabled=true nis:link/> और मांगों से जुड़ी याचिकाओं के निस्तारण की संभालेंगे जिम्मेदारी
👉<nis:link nis:type=tag nis:id=सोशल nis:value=सोशल nis:enabled=true nis:link/> मीडिया पर मासूम की पीड़ा देखी, एक घंटे में मदद लेकर पहुंचीं ललिता यादव

= दृष्टिहीन चंदन के लिए कपड़े, भोजन और फल लेकर पहुंचीं लायंस क्लब शक्ति की अध्यक्ष

= संस्थाओं से मदद और प्रशासन से चंदन को छत दिलाने की अपील

शाहजहांपुर। ओसीएफ मंदिर, फैक्ट्री स्टेट मैदान के सामने बाहर पन्नी डालकर रह रहे 9 वर्षीय दृष्टिहीन चंदन सिंह, पुत्र रछपाल सिंह, निवासी रामापुर नानकारी, सिसौवा, ब्लॉक भावलखेड़ा, विधानसभा ददरौल की पीड़ा की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से लायंस क्लब शक्ति की अध्यक्ष ललिता यादव को हुई। जानकारी मिलते ही वह करीब एक घंटे के भीतर बच्चे की मदद के लिए पहुंच गईं। उन्होंने चंदन के लिए कपड़े, भोजन और फल लेकर पहुंचकर उसे उपलब्ध कराए।चंदन जन्म से दृष्टिहीन है और करीब आठ साल पहले उसकी मां का निधन हो चुका है। अब बुजुर्ग पिता ही उसका सहारा हैं। रहने के लिए कोई स्थायी ठिकाना नहीं होने के कारण पिता-पुत्र पिछले करीब एक महीने से ओसीएफ मंदिर के बाहर पन्नी डालकर रह रहे हैं। शाम के समय दोनों बाबा विश्वनाथ मंदिर के पास चले जाते हैं, जहां श्रद्धालुओं की मदद से भोजन का इंतजाम हो जाता है।मासूम चंदन की स्थिति देखकर ललिता यादव ने प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं से बच्चे की मदद के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि चंदन को सुरक्षित छत मिलनी चाहिए, ताकि वह अपने पिता के साथ सुरक्षित माहौल में रह सके और उसके पालन-पोषण की उचित व्यवस्था हो सके।ललिता यादव लंबे समय से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से किसी जरूरतमंद की परेशानी की जानकारी मिलने पर वह तत्काल मदद के लिए पहुंचने का प्रयास करती हैं। चंदन के मामले में भी उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए महज एक घंटे में मौके पर पहुंचकर बच्चे की मदद की।
Shahjahanpur : न रोशनी का सहारा, न सिर पर छत... मंदिर के बाहर पिता संग जिंदगी काट रहा चंदन

= जन्म से दृष्टिहीन है 9 वर्षीय चंदन, आठ साल पहले मां की हो चुकी है मौत

= बुजुर्ग पिता के साथ एक महीने से ओसीएफ मंदिर के बाहर रहने को मजबूर

= शाम होते ही बाबा विश्वनाथ मंदिर के पास पहुंचता है पिता-पुत्र

= श्रद्धालुओं की मदद से किसी तरह भर रहा दोनों का पेट

=सामाजिक संस्थाओं से मदद और प्रशासन से आशियाने की लगाई गुहार...
सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

शाहजहांपुर। सावन के आखिरी सोमवार को जिलेभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब पांच बजे से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे और कतारों में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा बरखंडी नाथ मंदिर, त्रिलोकी नाथ मंदिर समेत तमाम शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भीड़ को देखते हुए मंदिरों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस बल तैनात रहा और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से मंदिर में प्रवेश कराया गया। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने लगातार निगरानी रखी, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। सावन के अंतिम सोमवार पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे।
👉<nis:link nis:type=tag nis:id=सीएमओ nis:value=सीएमओ nis:enabled=true nis:link/> ने जलीकोठी व कटियाटोला अर्बन पीएचसी का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की जानी हकीकत

शाहजहांपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने रविवार को अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी और कटियाटोला में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवा वितरण, जांच, टीकाकरण और परिवार नियोजन सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।जलीकोठी पीएचसी में निरीक्षण के समय ओपीडी में 48 मरीज देखे जा चुके थे। सीएमओ ने दो मरीजों को स्वयं देखा और आवश्यक उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराईं। स्टाफ नर्स द्वारा 41 मरीजों को एआरवी वैक्सीन की डोज लगाई गई। प्रयोगशाला में आठ मरीजों की जांच की गई, जिसमें मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड और शुगर की जांच शामिल थी। किसी भी जांच में धनात्मक केस नहीं मिला। दवा वितरण कक्ष में 48 मरीजों को दवाएं दी जा चुकी थीं। वहीं छह बच्चों का नियमित टीकाकरण तथा पांच लाभार्थियों को एचपीवी वैक्सीन से लाभान्वित किया गया।परिवार नियोजन कक्ष में 10 लाभार्थियों को सामग्री वितरित की गई। सीएमओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को मरीजों के साथ मधुर व्यवहार रखने, दवाओं की एक्सपायरी जांचने, बायोमेडिकल वेस्ट का उचित निस्तारण करने और परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।इसके बाद सीएमओ ने कटियाटोला अर्बन पीएचसी में भी आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। यहां ओपीडी में 23 मरीज देखे जा चुके थे। एक गर्भवती महिला का टीकाकरण तथा दो लाभार्थियों को परिवार नियोजन सामग्री उपलब्ध कराई गई। सीएमओ ने आरोग्य मेले में दी गई सेवाओं की पोर्टल पर समय से फीडिंग कराने और टीकाकरण की जानकारी यूविन पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।
👉<nis:link nis:type=tag nis:id=रसोइयों nis:value=रसोइयों nis:enabled=true nis:link/> के सम्मान के साथ कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, मानदेय में ₹3 हजार की वृद्धि

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पीएम पोषण योजना के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के सम्मान एवं उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जुपिटर सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 3.54 लाख रसोइयों के लिए मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गांधी भवन सभागार में किया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे।कार्यक्रम में सांसद अरुण कुमार सागर, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।सदर तहसील के विकासखंड भावलखेड़ा, ददरौल, मदनापुर एवं कांट से आए रसोइयों तथा उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि संवेदनशील सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों की चिंता करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि करने के साथ उन्हें कैशलेस चिकित्सा योजना से भी आच्छादित किया है। इसी क्रम में परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के मानदेय में भी ₹3,000 प्रतिमाह की वृद्धि की गई है।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा रसोइयों के हित में कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं। रसोइया के परिवार में दुर्घटना की स्थिति में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से ₹2 लाख की सहायता का प्रावधान किया गया है। वहीं ड्रेस के लिए दी जाने वाली धनराशि को ₹500 से बढ़ाकर ₹1,000 किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त एवं सुरक्षित बनाना है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।सांसद अरुण कुमार सागर ने प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार रसोइयों सहित बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने रसोइयों एवं उनके परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को जनपद में प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है तथा शिक्षा सहित प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सहित अन्य अतिथियों ने प्राथमिक विद्यालय सुरतपुर की रसोइया राजकुमारी, प्राथमिक विद्यालय गौहनिया की झुमका देवी, प्राथमिक विद्यालय मौजमपुर की ओम श्री एवं सत्यवती, कंपोजिट विद्यालय ददरौल के श्रीराम, प्राथमिक विद्यालय जलालनगर की नसीम बानो, प्राथमिक विद्यालय अलीजई की नजमा देवी, कंपोजिट विद्यालय बलीपुर की शर्मा देवी एवं रूपरानी तथा कंपोजिट विद्यालय भित्तियां पौंकी की मधुरिमा एवं रामदेवी को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के प्रतीकात्मक कार्ड वितरित किए।इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय वाडूजई प्रथम की लक्ष्मी, रहमानिया जूनियर हाईस्कूल की रुखसाना, कंपोजिट विद्यालय कांट की रामगीता, रामरति एवं रामसुखी, प्राथमिक विद्यालय बबौरी के बच्चन सिंह तथा कंपोजिट विद्यालय नगरिया प्रयागपुर के ब्रह्मा कुमार सिंह को मानदेय वृद्धि के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए गए।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि जनपद में पीएम पोषण योजना से कुल 2,805 विद्यालय आच्छादित हैं, जिनमें 7,625 रसोइये कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि रसोइयों एवं उनके आश्रितों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना से लाभान्वित करना तथा उनके सेवा एवं समर्पण को सम्मानित करना सरकार की संवेदनशील सोच को प्रदर्शित करता है।कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नगर तिलहर की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जबकि स्काउट-गाइड पार्टी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सोहन शुक्ला, जिला समन्वयक प्रशिक्षण रोहित सिंह, एमआईएस सचिन वर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद आमिर, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुनीश कुमार मिश्रा सहित शिक्षक, शिक्षामित्र, स्काउट-गाइड एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में मध्याह्न भोजन सेल के श्री मनोज कुमार ने अतिथियों एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Suresh Kumar Khanna 
Arun Kumar Sagar 
Arvind Kumar Singh
Video 15
Video 16
Video 17
👉<nis:link nis:type=tag nis:id=24 nis:value=24 nis:enabled=true nis:link/> अगस्त से नए भवन में शुरू होगा नगर निगम कार्यालय का संचालन

नगर निगम और विकास प्राधिकरण की सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी

शाहजहांपुर।जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ ककरा स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने भवन के धरातल एवं प्रथम तल पर स्थित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों तल के अधिकांश कक्षों का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण पाया गया।जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि 24 अगस्त, सोमवार से नए भवन में नगर निगम कार्यालय का संचालन प्रारंभ कर दिया जाए। साथ ही शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय का संचालन भी इसी भवन से किए जाने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को नगर निगम एवं प्राधिकरण से संबंधित विभिन्न सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें।उन्होंने जनसुनवाई एवं अन्य आवश्यक कार्य भी नए कार्यालय भवन में शुरू कराने तथा संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से कार्यालय में बैठकर जनसमस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि भवन का निर्माण निर्धारित मानकों एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयबद्ध रूप से पूरा कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से अर्बन हाट एवं ऑडिटोरियम का निर्माण अक्टूबर माह तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।इसके अलावा उन्होंने शहर में निर्माणाधीन नक्षत्रशाला, प्लैनोटोरियम एवं कार पार्किंग के कार्यों की भी जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाकर परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं के समय से पूर्ण होने से शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और शहरी विकास को गति मिलेगी।निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, एसके सिंह, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा कार्यदायी संस्था के अभियंता मौजूद रहे।
👉<nis:link nis:type=tag nis:id=24 nis:value=24 nis:enabled=true nis:link/> अगस्त से नए भवन में शुरू होगा नगर निगम कार्यालय का संचालन

नगर निगम और विकास प्राधिकरण की सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी

शाहजहांपुर।जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ ककरा स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने भवन के धरातल एवं प्रथम तल पर स्थित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों तल के अधिकांश कक्षों का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण पाया गया।जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि 24 अगस्त, सोमवार से नए भवन में नगर निगम कार्यालय का संचालन प्रारंभ कर दिया जाए। साथ ही शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय का संचालन भी इसी भवन से किए जाने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को नगर निगम एवं प्राधिकरण से संबंधित विभिन्न सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें।उन्होंने जनसुनवाई एवं अन्य आवश्यक कार्य भी नए कार्यालय भवन में शुरू कराने तथा संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से कार्यालय में बैठकर जनसमस्याओं 
 का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि भवन का निर्माण निर्धारित मानकों एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयबद्ध रूप से पूरा कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से अर्बन हाट एवं ऑडिटोरियम का निर्माण अक्टूबर माह तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।इसके अलावा उन्होंने शहर में निर्माणाधीन नक्षत्रशाला, प्लैनोटोरियम एवं कार पार्किंग के कार्यों की भी जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाकर परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं के समय से पूर्ण होने से शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और शहरी विकास को गति मिलेगी।निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, एसके सिंह, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा कार्यदायी संस्था के अभियंता मौजूद रहे।

DM Shahjahanpur Nagar Ayukt Shahjahanpur
प्रिय भाई शिवम मिश्रा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं....
👉<nis:link nis:type=tag nis:id=बेटियों nis:value=बेटियों nis:enabled=true nis:link/> को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की पहल, 50 छात्राओं का निःशुल्क टीकाकरण

==उड़ान एक उम्मीद’ संस्था ने एसएमवी इंटर कॉलेज में लगाया तीसरा टीकाकरण कैंप, जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर

शाहजहांपुर। उड़ान एक उम्मीद संस्था की ओर से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए तीसरा टीकाकरण कैंप एसएमवी इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। शिविर में एसएमवी इंटर कॉलेज और गुरुनानक पाठशाला की कुल 50 बच्चियों का निःशुल्क टीकाकरण किया गया।संस्था पिछले तीन वर्षों से सरकारी और निजी स्कूलों में सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है। संस्था के प्रयासों से अब लोगों में इस बीमारी और टीकाकरण को लेकर जागरूकता बढ़ रही है।कार्यक्रम में बताया गया कि बाजार में इस टीके की एक डोज की कीमत करीब चार से पांच हजार रुपये तक होती है और निजी स्तर पर तीन डोज लगवाने पर करीब 12 से 15 हजार रुपये तक खर्च हो सकता है। वहीं, सरकार की ओर से पात्र आयु वर्ग की बच्चियों को निःशुल्क टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।।संस्था की अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने कहा कि बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए जागरूकता के साथ समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में सचिव रेखा मोदी, एसएमवी की प्रधानाचार्य डॉ. मेघना मेंहदीरत्ता, जिला शिक्षा अधिकारी हरवंश सिंह, गुरुनानक स्कूल की शिक्षिका एवं टीकाकरण प्रभारी आसिफ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Neelam Gupta
Video 22
Video 23
Video 24