मड़ावरा: जलंधर-पिपरट के बीच अज्ञात वाहन की बाइक में टक्कर से 4 बाइक सवार हुए घायल
जलंधर-पिपरट गांव के बीच मंगलवार शाम करीब 7 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे में दो साल का एक मासूम भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा लाया गया। जहाँ पर सभी घायलों की हालत गम्भीर पाये जाने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।