जिलाधिकारी और एसपी ने दुर्गा पूजा पंडालों का लिया जायजा, शांतिपूर्ण आयोजन पर जताया आभार
जहानाबाद में दुर्गा पूजा के दौरान जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों और मेला क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा ड्यूटी पर तैनात दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
दुर्गा पूजा का शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी जिलावासियों, पूजा समितियों और प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के प्रति जिला प्रशासन ने आभार व्यक्त किया। प्रशासन ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ पर्व मनाने में लोगों के सहयोग की सराहना की।