सतबरवा: तालमेल के अभाव में सतबरवा के पंचायत समिति सदस्य नहीं आए, बीडीओ ने बीडीसी की बैठक स्थगित की
सतबरवा के पंचायत समिति सदस्यों के साथ मनोनीत विधायक एवं सांसद प्रतिनिधियों की बैठक नहीं हो पाई। पंचायत समिति सदस्यों के उपस्थित नहीं होने के कारण गुरूवार दोपहर 3 बजे बैठक स्थगित कर दी गई। बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के अनुपस्थित रहने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई है। प्रमुख रीमा देवी के निर्णय के बाद बैठक रखी गई थी।