सतबरवा: सतबरवा के टीचर ट्रेनिंग कॉलेज छात्रावास में बीजेपी जिला अध्यक्ष ने चलाया सदस्यता अभियान
टीचर ट्रेनिंग कॉलेज सतबरवा के छात्रावास परिसर में सोमवार दोपहर 3 बजे भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ने की। बाद में सतबरवा के मां काली मंदिर के समीप स्टॉल लगाकर कई लोगों को भाजपा का सदस्यता ग्रहण कराया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी शामिल हुए।