सतबरवा: सतबरवा के नवजीवन अस्पताल में मानसिक रूप से बीमार युवक की सल्फास की गोली खाने से मौत
मानसिक रूप से बीमार युवक ने सल्फास की गोली खा ली, जिससे उसकी मौत हो गयी। युवक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। रांची के कांके से उसका इलाज भी चल रहा था। अचानक उसने सल्फास की गोली खा ली। युवक की पहचान गढवा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के गोंदा गांव निवासी 19 वर्षीय रितेश कुमार यादव के रूप में की गयी है।