सतबरवा: जोरकट में फोरलेन टोल निर्माण स्थल पर अमन साहू के गुर्गे मयंक ने चलाई गोली, FIR दर्ज
एनएच 39 डालटनगंज-रांची मुख्य पथ पर सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में फोरलेन टोल निर्माण साइट पर ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में भारत वाणिज्य प्रावेट लिमिटेड कंपनी के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर द्वारा बुधवार शाम 4 बजे अमन साहू के गुर्गे मयंक सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। मंगलवार को की गयी गोलीबारी में निर्माण कार्य में लगे मनीष नामक मजदूर के पैर में गोली लगी थी।