सतबरवा: सतबरवा बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने मनरेगा कार्यों में तेजी लाने और लाभुकों की परेशानी का ध्यान रखने के निर्देश दिए
सतबरवा प्रखंड की 10 पंचायत के गांवों में मनरेगा के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश शनिवार को बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने बैठक करते हुए दिया। कहा कि मजदूरों के भुगतान संबंधी पीडी जेनरेट समय पर करना है, ताकि लंबित पीएम आवास तथा अबुआ आवास योजना में तेजी लाई जाए सके। मनरेगा योजना के सफल संचालन के लिए प्रखंड स्तर पर कमिटी बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया।