सतबरवा: रबदा के कुकुरबंधवा टोला में युवक ने महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या की, शव मिला
सतबरवा थाना क्षेत्र के रबदा के कुकुरबंधवा टोला के सुरेश सिंह का 23 वर्षीय पुत्र सुंदरलाल सिंह का शव पुलिस ने रविवार को महुआ के पेड़ से फांसी के फंदे से झुलता हुआ बरामद किया । युवक द्वारा आत्महत्या कर लेने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दोपहर 3 बजे डेड बॉडी का पोस्टमार्टम एमआरएमसीएच में किया गया।