पटना ग्रामीण: जक्कनपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान जप्त किए गए आठ संदिग्ध वाहनों में से एक चोरी का पाया गया
जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया, लोको कॉलोनी एवं मीठापुर समेत कई स्थानों पर वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने आठ संदिग्ध वाहनों को जप्त किया।सत्यापन के क्रम में जप्त वाहनों में से एक वाहन कोतवाली थाने में दर्ज चोरी के कांड में पाई गई।जबकि चार वाहन को जांच उपरांत वास्तविक धारक को सौंपा गया। मामले की जानकारी मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे SDPO सदर 1 अभिनव ने दी है।