पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की उमड़ी भीड़, ब्रह्मपुत्रा एक्सप्रेस में करीब 100 यात्री चढ़ नहीं पाए
महाकुंभ को लेकर प्रयागराज होकर गुजरने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। पटना जंक्शन श्रद्धालुओं से पटा पड़ा है। ट्रेन के इंतजार में लोग सोमवार से ही प्लेटफॉर्म पर रात गुजार रहे हैं। प्लेटफॉर्म के बाहर यात्रियों के ठहरने के लिए यात्री शेड की सुविधा दी गई है। प्लेटफॉर्म पर RPF और GRP के जवान यात्रियों को कोच के अंदर व्यवस्थित ढंग से चढ़ाने में लगे हैं।