पटना ग्रामीण: मेहदीगंज में सोमवार से लापता मजदूर का शव मिला, पुलिस कर रही अपराधियों की तलाश
पटना सिटी के मेहदीगंज थाना इलाके से सोमवार से लापता मजदूर का शव मंगलवार की सुबह रानीपुर रसूलपुर इलाके से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान बेगमपुर सती चौरा निवासी संतोष बिंद के तौर पर हुई है। मंगलवार की दोपहर 12 बजे करीब मेहदीगंज थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान हो गई है। गोली मारकर हत्या की गई है। एक बाइक बरामद हुआ है।