पटना ग्रामीण: महाशिवरात्रि को लेकर पटना ट्रैफिक SP अपराजित लोहान ने खाजपुरा शिव मंदिर समेत शोभा यात्रा पथों का किया निरीक्षण
26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन निकलने वाली शोभा यात्रा को लेकर सुलभ यातायात संचालन के लिए पटना यातायात पुलिस तत्पर नजर आ रही है। मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे पटना ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने खाजपुरा शिव मंदिर और बेली रोड समेत शोभा यात्रा जिन पथों से होकर गुजरेगी उन पथों का निरीक्षण किया।