पटना ग्रामीण: RLJP नेता चंदन सिंह हुए JDU में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दिलाई सदस्यता
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पशुपति पारस को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे RLJP नेता चंदन सिंह जेडीयू में शामिल हो गए हैं। जेडीयू कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार भी मौजूद रहे।