पटना ग्रामीण: पटना हवाई अड्डे पर नए कार्गो भवन का उद्घाटन हुआ
पटना एयरपोर्ट पर नए कार्गो भवन का मंगलवार को शाम में 5.00 बजे उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम में एयरपोर्ट के डायरेक्टर उमा शंकर के साथ एयरपोर्ट के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। नए कार्गो भवन के शुरू होने से बिहार के किसानों को सीधे तौर पर फायदा होगा। शहर के आसपास बड़े स्तर पर सब्जी और फल की खेती होती है। इसे दूसरे शहरों में भेजना आसान हो जाएगा।