तिजारा: भिवाड़ी में बीआईआईए ने डीएसपी कैलाश चौधरी का गरिमामय विदाई समारोह किया
Tijara, Alwar | Aug 14, 2026 भिवाड़ी में बी आई आई ए ने गुरुवार शाम 4:00 बजे भिवाड़ी से ट्रांसफर हुए डीएसपी कैलाश चौधरी का कहरानी स्थित बी आई आई ए सभागार में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया। इस दौरान वक्ताओं ने उन्हें मोमेंटो और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके साथ ही उद्योग जगत और प्रशासन के बीच समन्वय बैठा कर कार्य करने की शैली की सराहना की।