कोरांव: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, सड़क मरम्मतीकरण व विद्युतीकरण की मांग की
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गुरुवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दोपहर बाद 3 बजे के करीब उप जिलाधिकारी कोरांव ठाकुर प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो ने दोहथा मोड़ से सोनबरसा तक क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़क का तत्काल निरीक्षण करने की मांग की।