सोरांव: मऊ आइमा इलाके में निकाली गई विशाल शोभा यात्रा, भोलानाथ के जयकारों से गूंजा क्षेत्र
मऊआइमा इलाके में सोमवार को यात्रा संरक्षक दिनेश मौर्य के नेतृत्व में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कटरा दयाराम से चौहान का पूरा, तीन बत्ती, सदर बाजार, नाटी इमली, चुनौटा कुआँ, थाना पड़ाव, मरखामऊ होते हुए बांकाजलालपुर स्थित बांकेश्वरनाथ मंदिर तक विशाल कांवर यात्रा निकाली गई। डीजे की धुन पर थिरकते कांवरियों ने बांकेश्वर नाथ धाम पर जलाभिषेक किया।