खलीलाबाद पुलिस ने 20 अगस्त को चोरी के दो बाल अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की पायल, बिछिया, पाजेब, नाक की कील और 700 रुपये नकद बरामद हुए। घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की है। पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई खलीलाबाद थाने में दर्ज केस के तहत हुई।