साइबर अपराध से बचाव को लेकर डीआईजी बस्ती ने किया जागरूक ।
साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीआईजी बस्ती ने आमजन को साइबर जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों को सतर्क और जागरूक रहना बेहद जरूरी है।
किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक खाते की जानकारी या पासवर्ड साझा न करें। सोशल मीडिया पर आने वाले संदिग्ध लिंक और अनजान कॉल से सावधान रहें। साइबर अपराध होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
डीआईजी ने कहा कि जागरूकता और सावधानी ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। पुलिस द्वारा लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया जा रहा है।