Public App Logo
Profile Picture

media house

@news57
72Followers
1Following
सफाईकर्मियों की शिकायत लेकर थाने पहुंचे भाजपा नेता व कार्यकर्ता
वजीरपुर। नगरपालिका वजीरपुर के पूर्व चेयरमैन, भाजपा पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे। उन्होंने थानाधिकारी राजवीर सिंह से मुलाकात कर सफाईकर्मियों की शिकायत की और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।
नगरपालिका वज़ीरपुर में सफाईकर्मी पूर्व चैयरमैन पर लगा रहें हैं बड़ा आरोप।
वजीरपुर नगरपालिका में सफाईकर्मियों की हड़ताल, वेतन बढ़ाने की मांग
। वजीरपुर नगरपालिका में सफाईकर्मियों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाईकर्मियों ने पूर्व चेयरमैन पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। सफाईकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज कराया। मामले को लेकर सफाईकर्मियों ने वेतन बढ़ाने और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की।
सवाई माधोपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगी का आरोप, तीन साथी फरार
सवाई माधोपुर से साइबर ठगी के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। शेयर मार्केट में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
मामला रवांजना डूंगर थाना क्षेत्र का है, जहां थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुस्तला-टोंक रोड स्थित भारत पेट्रोलियम पंप के पास दबिश दी।
पुलिस के अनुसार, मौके पर एक स्कॉर्पियो, एक वैन्यू कार और एक मोटरसाइकिल खड़ी थी। पुलिस को देखकर चार युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेंद्र मीना पुत्र ओमप्रकाश, उम्र 29 वर्ष, निवासी छारोदा, थाना कुंडेरा, जिला सवाई माधोपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके से चार मोबाइल फोन, दो कार, एक मोटरसाइकिल, एक बैंक पासबुक और दो एटीएम कार्ड जब्त किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोबाइल एप और टेलीग्राम चैनलों के जरिए लोगों को शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देते थे। प्रारंभिक जांच में बैंक खातों और डिजिटल लेन-देन से करोड़ों रुपये के वित्तीय लेन-देन के साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है।
इतना ही नहीं, पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी से संबंधित कुल नौ शिकायतें दर्ज होने की जानकारी भी मिली है। मामले में वित्तीय और तकनीकी जांच जारी है।
फिलहाल पुलिस फरार तीन आरोपियों की तलाश कर रही है। अब जांच में यह सामने आना बाकी है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है तथा ठगी के जरिए कितनी रकम लोगों से ली गई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=hilightsfollowers nis:value=hilightsfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followersreels nis:value=followersreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdatenews nis:value=NewsUpdateNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followersnonfollowers nis:value=followersnonfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=updatechallenge nis:value=updatechallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight nis:value=highlight nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gangapurcity nis:value=Gangapurcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सवाईमाधोपुर nis:value=सवाईमाधोपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sawaimadhopur nis:value=SawaiMadhopur nis:enabled=true nis:link/> Amita Meena Journalist News57 SP Sawaimadhopur News 25 Rajasthan Rajendra Kumar Meena
गंगापुर सिटी। वजीरपुर उपखंड के सेवा गांव में जलनिकासी व्यवस्था और पक्की नालियों के अभाव में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के मुख्य रास्तों पर गंदा पानी बहने से सड़कें कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई हैं। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को रोजाना इन रास्तों से निकलने में परेशानी उठानी पड़ रही है। जहां ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि
इस समस्या का सबसे ज्यादा खामियाजा स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। कीचड़ भरे रास्तों पर फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है। इससे बच्चों की स्कूल ड्रेस और किताबें खराब होने के साथ चोटिल होने की आशंका भी बनी रहती है। वहीं, रास्तों पर जमा गंदे पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और संक्रामक बीमारियां फैलने की चिंता भी ग्रामीणों को सता रही है।
गांव में स्थित देवी मैया के मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों की परेशानी के बावजूद जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या बनी हुई है। अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों को इस बदहाली से राहत दिलाने के लिए कब तक ठोस कदम उठाएंगे?
<nis:link nis:type=tag nis:id=hilightsfollowers nis:value=hilightsfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followersreels nis:value=followersreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdatenews nis:value=NewsUpdateNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=updatechallenge nis:value=updatechallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight nis:value=highlight nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sawaimadhopur nis:value=SawaiMadhopur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followersnonfollowers nis:value=followersnonfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gangapurcity nis:value=Gangapurcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सवाईमाधोपुर nis:value=सवाईमाधोपुर nis:enabled=true nis:link/> Amita Meena Journalist Pawan Sattawan
गंगापुर सिटी। वजीरपुर उपखंड के सेवा गांव में जलनिकासी व्यवस्था और पक्की नालियों के अभाव में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के मुख्य रास्तों पर गंदा पानी बहने से सड़कें कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई हैं। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को रोजाना इन रास्तों से निकलने में परेशानी उठानी पड़ रही है। जहां ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि
इस समस्या का सबसे ज्यादा खामियाजा स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। कीचड़ भरे रास्तों पर फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है। इससे बच्चों की स्कूल ड्रेस और किताबें खराब होने के साथ चोटिल होने की आशंका भी बनी रहती है। वहीं, रास्तों पर जमा गंदे पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और संक्रामक बीमारियां फैलने की चिंता भी ग्रामीणों को सता रही है।
गांव में स्थित देवी मैया के मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों की परेशानी के बावजूद जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या बनी हुई है। अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों को इस बदहाली से राहत दिलाने के लिए कब तक ठोस कदम उठाएंगे?
Video 5
मां भद्रकाली दरबार   में लगा छप्पन भोग, भक्तिमय माहौल में माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

गंगापुर सिटी। शरद नवरात्रि के पावन अवसर पर शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को सप्तमी के शुभ दिन लाटा हाउस गली स्थित मां भद्रकाली दरबार के दरबार में मां काली माता को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और मां के जयकारों से दरबार गूंज उठा।

मां कालिका की अनन्य भक्त रेखा द्वारा दरबार में की जा रही कठिन साधना श्रद्धालुओं के बीच विशेष चर्चा का विषय बनी हुई है। भक्तों के अनुसार, रेखा लोहे की कीलों पर बैठकर साधना कर रही हैं। उनकी इस साधना को देखने और मां के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

इस संबंध में मां कालिका के भक्त अजय गोयल ने बताया कि शरद नवरात्रि में सप्तमी का दिन मां काली माता की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। इसी धार्मिक आस्था और श्रद्धा के चलते माता रानी को छप्पन भोग अर्पित किया गया। उन्होंने बताया कि भक्त रेखा पिछले 41 दिनों से उपवास रखकर माता की आराधना एवं साधना कर रही हैं।

छप्पन भोग के आयोजन में मां के विभिन्न स्वरूपों के प्रति श्रद्धा और भक्ति का भाव दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और सभी के कल्याण की प्रार्थना की। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मां कालिका का दरबार आस्था, भक्ति और श्रद्धा का केंद्र बना रहा।
सवाई माधोपुर: भेरू दरवाजे के पास हटवाड़ा मंडी में लगा लंबा जाम, सड़क किनारे दुकानें बनने लगीं परेशानी
पंचायत चुनाव में प्रधानाचार्य संवर्ग के अधिकारियों को वरिष्ठता के अनुरूप दायित्व देने की मांग
सवाई माधोपुर। पंचायत चुनाव में निर्वाचन ड्यूटी आवंटन को लेकर प्रधानाचार्य संवर्ग के अधिकारियों में असंतोष सामने आया है। अधिकारियों ने कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा से निर्वाचन संबंधी दायित्वों के आवंटन में वरिष्ठता और पद की गरिमा का ध्यान रखने की मांग की है।
अधिकारियों के अनुसार, सवाई माधोपुर जिले में प्रधानाचार्य संवर्ग के करीब 80 से 90 अधिकारियों को पीठासीन अधिकारी (पीओ) नियुक्त किया गया है, जबकि व्याख्याता एवं उप प्रधानाचार्य संवर्ग के अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर जैसे महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं। इसे वरिष्ठता और प्रशासनिक संतुलन की दृष्टि से पुनर्विचार योग्य बताया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि राजस्थान के अन्य जिलों में प्रधानाचार्य संवर्ग के अधिकारियों को उनकी वरिष्ठता के अनुरूप सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और रिटर्निंग ऑफिसर जैसे दायित्व दिए जा रहे हैं। ऐसे में सवाई माधोपुर में अलग व्यवस्था होने से अधिकारियों में उपेक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है।
प्रधानाचार्य संवर्ग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वे निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कृषि मंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर को निर्वाचन ड्यूटी आवंटन की समीक्षा के निर्देश देने तथा वरिष्ठता और पद की गरिमा के अनुरूप दायित्व प्रदान करने की मांग की है।
मलारना डूंगर में आम रास्ते की हालत बदहाल, राहगीर परेशान
मलारना डूंगर। मायापुर डूंगरी की ओर जाने वाले आम रास्ते की हालत खराब होने से ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ता बदहाल होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से रास्ते की मरम्मत करवाकर राहत दिलाने की मांग की है।
Video 10
Ad
सैनी मोबाइल पॉइंट पर शानदार ऑफर्स की बहार, मोबाइल के साथ गिफ्ट और फाइनेंस की सुविधा 
मोबाइल खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए सैनी मोबाइल पॉइंट पर आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध हैं। यहां ग्राहकों को मोबाइल खरीदने पर डिस्काउंट, फाइनेंस की सुविधा और गिफ्ट का लाभ मिल रहा है।
सैनी मोबाइल पॉइंट पर नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन की उपलब्धता के साथ ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। मोबाइल खरीदने से पहले ग्राहक अपनी पसंद, बजट और जरूरत के अनुसार उपलब्ध मॉडल व सुविधाओं की जानकारी ले सकते हैं।
मोबाइल के साथ भरोसा और विश्वास!
मोबाइल खरीदने एवं ऑफर्स की जानकारी प्राप्त करने के लिए आज ही संपर्क करें।
📞 संपर्क नंबर: 9828378667
सैनी मोबाइल पॉइंट — आपकी पसंद, आपका भरोसा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=hilightsfollowers nis:value=hilightsfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followersreels nis:value=followersreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdatenews nis:value=NewsUpdateNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followersnonfollowers nis:value=followersnonfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=updatechallenge nis:value=updatechallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight nis:value=highlight nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gangapurcity nis:value=Gangapurcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सवाईमाधोपुर nis:value=सवाईमाधोपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sawaimadhopur nis:value=SawaiMadhopur nis:enabled=true nis:link/> 
Amita Meena Journalist News57 Gangapur City Portal Kirodi Lal Meena Raj Kakrwad Gangapur Times Saini Mobiles Rajendra ShreeChand Saini
सर्व ब्राह्मण महासभा के डांडिया महोत्सव में उमड़ा उत्साह, गरबा-डांडिया की धूम

मातृशक्ति और युवाओं ने दीं आकर्षक प्रस्तुतियां, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के बीच देर शाम तक झूमे समाजबंधु

गंगापुर सिटी। सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में शुक्रवार को विजय पैलेस मैरिज होम में डांडिया महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में समाज के लोगों, मातृशक्ति और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से आयोजन स्थल को उत्सवमय बना दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति, उल्लास और सामाजिक एकता का अनूठा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सर्व ब्राह्मण महासभा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. शैल शास्त्री रहीं। मंचासीन अतिथियों में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल शर्मा (पार्थ), डॉ. राजेन्द्र शास्त्री, महिला प्रकोष्ठ की संभाग प्रभारी सावित्री शर्मा, संभाग अध्यक्ष शारदा शर्मा, जिलाध्यक्ष शिवचरण शर्मा, कार्यक्रम संयोजक मिथलेश व्यास, मुकेश देहात, राजकुमार उपाध्याय, विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष दिलीप तिवारी, पूर्व सभापति संगीता बौहरा,नीरज दीक्षित, अनिता अवस्थी, अतुल शर्मा एवं रविदत्त जैमिनी सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां दुर्गा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद सभी ने मां दुर्गा की आरती कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा माता रानी के जयकारों के साथ महोत्सव का आगाज हुआ। भक्ति गीतों और डांडिया की मधुर धुनों के बीच महिलाओं एवं युवाओं ने पारंपरिक गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा, ताल से ताल मिलाते कदमों और उत्साह से भरे वातावरण ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

महोत्सव के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न डांडिया गीतों पर सामूहिक नृत्य कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष आकर्षण रही। आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम ने समाज के लोगों को एक मंच पर एकत्रित कर आपसी मेल-मिलाप, सहयोग और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया।

आयोजन को सफल बनाने में महासभा के पदाधिकारियों, मातृशक्ति, युवाओं एवं सहयोगकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संभाग अध्यक्ष शारदा शर्मा ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी समाजबंधुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन विनय तिवाड़ी ने किया।

डांडिया महोत्सव उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों के बीच संपन्न हुआ। इस आयोजन ने समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने, नई पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने तथा सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कार्य क्रम तहसील अध्यक्ष ममता उपाध्याय, युवा अध्यक्ष अर्चना शर्मा, रीनू व्यास,अनिता व्यास, अनिता शर्मा आरती शर्मा, अंजली दुबे,किरण शर्मा,पिस्ता शर्मा, रेणुका,निशा शर्मा, मीना,मोना, अंजू रीना महामंत्री संगीता शर्मा, अंजली शर्मा,नीतू,राखी, शिवानी, कोमल , ग़ौरी शर्मा, सोनिया, तरूणा शर्मा,मधु, मीना,छवि, सीमा, प्रेम, रेणुका, मोनिका गायत्री, सीमा ममता, ज्योति, सपना , संयोजक देवेन्द्र शर्मा, विजय शर्मा, मनीष व्यास, राधारमण, कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा, सुनिल शर्मा, प्रेम चंद गौतम , विष्णु गुरु जी, जितेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र साहरिया,अविनाशशर्मा, भूपेंद्र शर्मा,आदि उपस्थित थे
धार्मिक प्रसादी में नकली घी का संदेह, खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
- धर्म और आस्था के नाम पर श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है। सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वजीरपुर तहसील स्थित जीवली गांव में बाबा काले देव के मेले में श्रद्धालुओं के लिए तैयार की जाने वाली प्रसादी में इस्तेमाल हो रहे घी की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सरस घी के 21 पीपों की जांच की, जिनमें से 11 पीपे प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाए गए। विभाग ने घी के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि जिस घी की शुद्धता पर संदेह है, क्या उसी घी से श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी तैयार की जाएगी?

दरअसल, वजीरपुर तहसील के जीवली गांव में हर वर्ष दशहरे पर बाबा काले देव का प्रसिद्ध मेला आयोजित होता है। इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं के लिए आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में भोजन प्रसादी तैयार की जा रही थी। इसी दौरान प्रसादी में इस्तेमाल किए जा रहे सरस घी के अमानक या नकली होने की सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को मिली। सूचना को गंभीरता से लेते हुए विभागीय टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। टीम की कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया।
:खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीतेश गौतम के अनुसार, प्रमुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जैमिनी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान टीम को मौके पर सरस घी के कुल 21 पीपे मिले। इनमें से 10 पीपे प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जबकि 11 पीपों के घी की गुणवत्ता संदिग्ध नजर आई। इसके बाद विभाग ने दोनों श्रेणियों के घी के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए। बताया गया कि घी 15 अक्टूबर को खरीदा गया था। इसकी आपूर्ति करौली जिले के सेवा निवासी मनसुख मीणा की दुकान से हुई थी, जो उपलब्ध जानकारी के अनुसार कुड़गांव सपोटरा क्षेत्र में स्थित है।
: हालांकि, अभी घी के नकली होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसकी वास्तविक गुणवत्ता का खुलासा प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। लेकिन धार्मिक आयोजन में प्रसादी के लिए इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता पर सवाल उठना अपने आप में गंभीर मामला है। ऐसे में जांच रिपोर्ट आने तक संदिग्ध घी के इस्तेमाल को लेकर विभागीय निगरानी और आयोजकों की जिम्मेदारी बेहद अहम हो जाती है।

अब सवाल सिर्फ 11 पीपों में मिले संदिग्ध घी का नहीं, बल्कि उन श्रद्धालुओं की सेहत का भी है, जो आस्था के साथ प्रसादी ग्रहण करेंगे। क्या जांच रिपोर्ट आने तक इस घी का इस्तेमाल रोका जाएगा? क्या प्रसादी तैयार करने के लिए शुद्ध और सुरक्षित घी की व्यवस्था होगी? और यदि जांच में घी नकली या अमानक पाया जाता है, तो इसके आपूर्तिकर्ता के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी? इन सवालों के जवाब अब खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई से सामने आएंगे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=hilightsfollowers nis:value=hilightsfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followersreels nis:value=followersreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdatenews nis:value=NewsUpdateNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followersnonfollowers nis:value=followersnonfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=updatechallenge nis:value=updatechallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight nis:value=highlight nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gangapurcity nis:value=Gangapurcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सवाईमाधोपुर nis:value=सवाईमाधोपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sawaimadhopur nis:value=SawaiMadhopur nis:enabled=true nis:link/> Amita Meena Journalist News57 News 25 Rajasthan Gangapur City Portal Kirodi Lal Meena Pandit Sachin Jeewali Pawan Sattawan
नई सोच, नया सेवां — अब गांव के विकास के लिए बदलाव जरूरी है! 
बदलाव की शुरुआत सोच बदलने से होती है, और गांव का भविष्य सही निर्णय लेने से!
आज समय आ गया है कि हम वर्षों पुरानी उस परंपरा को बदलें, जिसमें लोग विकास और काम के आधार पर नहीं, बल्कि थोकबंदी, गुटबाजी और बाड़ेबंदी के आधार पर वोट देते हैं।
 सेवा ग्राम पंचायत के सभी जागरूक नागरिकों, युवाओं और शिक्षित साथियों से अपील है कि एक बार समलेटी ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों को जरूर देखें और समझें कि अगर जनप्रतिनिधि ठान लें, तो गांव की तस्वीर बदली जा सकती है।
गांव का सरपंच केवल एक पद नहीं, बल्कि गांव की तरक्की की जिम्मेदारी है। सड़क, नाली, साफ-सफाई, पानी, शिक्षा और मूलभूत सुविधाएं किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे गांव की जरूरत हैं।
अब फैसला हमें करना है—हमें पुराने रिवाजों के साथ चलना है या नई सोच के साथ अपने गांव का भविष्य बदलना है।
जो लोग वर्षों से चुनाव लड़ते आ रहे हैं, उनसे सवाल पूछना जरूरी है— क्या गांव की समस्याएं दूर हुईं? क्या गांव को विकास की नई दिशा मिली? क्या आने वाली पीढ़ी को बेहतर सुविधाएं मिलीं?
चुनाव लड़ना हर किसी का अधिकार है, लेकिन जनता को भी यह अधिकार है कि वह काम, सोच, ईमानदारी और विकास के विजन के आधार पर अपना प्रतिनिधि चुने।
मैं खुद लगभग 38 वर्ष की उम्र में यह महसूस करती हूं कि सरपंच से मेरा कोई निजी काम हो या ना हो, लेकिन गांव की सड़क, पानी, सफाई और बच्चों के भविष्य से हम सभी का संबंध है। इसलिए निजी स्वार्थ और आपसी गुटबाजी से ऊपर उठकर गांव के हित में सोचना होगा।
 अगर आज हमने सही निर्णय नहीं लिया, तो आज की समस्याएं कल भी हमारा पीछा करती रहेंगी।
आइए, जाति, रिश्तेदारी, दबाव और गुटबाजी से ऊपर उठकर एक ऐसी सोच विकसित करें, जिसमें व्यक्ति से बड़ा गांव हो और राजनीति से बड़ा विकास।
🌱 याद रखिए—गांव बदलेगा तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य बदलेगा।
गांव का विकास, सबका विकास। नई सोच, नई शुरुआत — 

 ग्राम पंचायत  सेवा! ✊
<nis:link nis:type=tag nis:id=hilightsfollowers nis:value=hilightsfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followersreels nis:value=followersreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdatenews nis:value=NewsUpdateNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=updatechallenge nis:value=updatechallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followersnonfollowers nis:value=followersnonfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight nis:value=highlight nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सवाईमाधोपुर nis:value=सवाईमाधोपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sawaimadhopur nis:value=SawaiMadhopur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gangapurcity nis:value=Gangapurcity nis:enabled=true nis:link/> News57 Amita Meena Journalist
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई , श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ की आशंका, प्रसादी का घी किया सीज
नई सोच, नया सेवां — अब गांव के विकास के लिए बदलाव जरूरी है! 
बदलाव की शुरुआत सोच बदलने से होती है, और गांव का भविष्य सही निर्णय लेने से!
आज समय आ गया है कि हम वर्षों पुरानी उस परंपरा को बदलें, जिसमें लोग विकास और काम के आधार पर नहीं, बल्कि थोकबंदी, गुटबाजी और बाड़ेबंदी के आधार पर वोट देते हैं।
 सेवा ग्राम पंचायत के सभी जागरूक नागरिकों, युवाओं और शिक्षित साथियों से अपील है कि एक बार समलेटी ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों को जरूर देखें और समझें कि अगर जनप्रतिनिधि ठान लें, तो गांव की तस्वीर बदली जा सकती है।
गांव का सरपंच केवल एक पद नहीं, बल्कि गांव की तरक्की की जिम्मेदारी है। सड़क, नाली, साफ-सफाई, पानी, शिक्षा और मूलभूत सुविधाएं किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे गांव की जरूरत हैं।
अब फैसला हमें करना है—हमें पुराने रिवाजों के साथ चलना है या नई सोच के साथ अपने गांव का भविष्य बदलना है।
जो लोग वर्षों से चुनाव लड़ते आ रहे हैं, उनसे सवाल पूछना जरूरी है— क्या गांव की समस्याएं दूर हुईं? क्या गांव को विकास की नई दिशा मिली? क्या आने वाली पीढ़ी को बेहतर सुविधाएं मिलीं?
चुनाव लड़ना हर किसी का अधिकार है, लेकिन जनता को भी यह अधिकार है कि वह काम, सोच, ईमानदारी और विकास के विजन के आधार पर अपना प्रतिनिधि चुने।
मैं खुद लगभग 38 वर्ष की उम्र में यह महसूस करती हूं कि सरपंच से मेरा कोई निजी काम हो या ना हो, लेकिन गांव की सड़क, पानी, सफाई और बच्चों के भविष्य से हम सभी का संबंध है। इसलिए निजी स्वार्थ और आपसी गुटबाजी से ऊपर उठकर गांव के हित में सोचना होगा।
 अगर आज हमने सही निर्णय नहीं लिया, तो आज की समस्याएं कल भी हमारा पीछा करती रहेंगी।
आइए, जाति, रिश्तेदारी, दबाव और गुटबाजी से ऊपर उठकर एक ऐसी सोच विकसित करें, जिसमें व्यक्ति से बड़ा गांव हो और राजनीति से बड़ा विकास।
🌱 याद रखिए—गांव बदलेगा तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य बदलेगा।
गांव का विकास, सबका विकास। नई सोच, नई शुरुआत — 

 ग्राम पंचायत  सेवा! ✊
<nis:link nis:type=tag nis:id=hilightsfollowers nis:value=hilightsfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followersreels nis:value=followersreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdatenews nis:value=NewsUpdateNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=updatechallenge nis:value=updatechallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followersnonfollowers nis:value=followersnonfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight nis:value=highlight nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सवाईमाधोपुर nis:value=सवाईमाधोपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sawaimadhopur nis:value=SawaiMadhopur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gangapurcity nis:value=Gangapurcity nis:enabled=true nis:link/> News57 Amita Meena Journalist
गंगापुरसिटी की वजीरपुर तहसील के जीवली गांव में दशहरे पर आयोजित होने वाले बाबा कालेदेव वार्षिक मेले की प्रसादी के लिए 'सरस' ब्रांड के 21 टीन घी की गुणवत्ता पर हलवाई और ग्रामीणों को संदेह हुआ, जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत लड्डू बनाने का काम रुकवाकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके से घी के नमूने जांच के लिए भेजे और सभी घी को सीज कर दिया।
जीवली में काले देव का लक्खी मेला 19 को 

गंगापुरसिटी जन आस्था का केन्द्र जीवली पंचायत स्थित प्रसिद्ध काले देव बाबा मंदिर परिसर में एक दिवसीय लख्खी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में है। मंदिर कमेटी सदस्य पंडित सचिन जीवली ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा काले देव का मेला आश्विन शुक्ल नवमी
19 अक्टूबर (सोमबार ) को आयोजित होगा। मेले की तैयारियों को लेकर ग्रामीण एवं कार्यकर्त्ता जुटे हुए है। इस मंदिर को लेकर न केवल क्षेत्र बल्कि दूर-दराज के लोगों में भी गहरी आस्था है। ग्रामीणों ने बताया कि मान्यता के चलते बाबा के दरबार में कुत्ता, सांप व बिच्छू आदि जहरीले जीव-जन्तुओं के काटने पर लगाए गए बंध को कटवाने के लिए बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंचते है। आस्था के चलते लोगों को फायदा भी मिलता है। इस अवसर पर हर बर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है!
पीएम आवास योजना में पात्र गरीबों को लाभ दिलाने की मांग, अधिशासी अधिकारी को सौंपी शिकायत।
वजीरपुर। नगर पालिका क्षेत्र वार्ड नंबर 25  में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत पात्र गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में वार्ड नंबर 25 निवासी हनुमान आकोदिया ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को आवेदन देकर आगामी चरण में मिलने वाले आवासों का लाभ वास्तविक पात्र परिवारों को दिलाने की मांग की है।
आवेदन में बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए सहायता उपलब्ध करवाना है। इसके बावजूद वजीरपुर क्षेत्र में गरीब परिवारों को योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। वहीं, कुछ ऐसे व्यक्तियों को भी योजना का लाभ दिए जाने की शिकायत है, जिनके पास पहले से पक्के मकान हैं। इसके अलावा जमीन एवं ट्रैक्टर जैसी संपत्तियां रखने वाले कुछ लोगों की पात्रता की जांच करवाने की मांग भी की गई है।
हनुमान आकोदिया ने आवेदन में अधिशासी अधिकारी से आग्रह किया कि लाभार्थियों के चयन में पारदर्शिता बरती जाए तथा सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्रता की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। जिन व्यक्तियों के पास पहले से पक्के मकान हैं और वे योजना के नियमों के अनुसार अपात्र हैं, उन्हें लाभ देने से रोका जाए।
उन्होंने मांग की कि राजस्थान सरकार से आगामी चरण में प्राप्त होने वाली आवास योजना की सहायता वास्तविक जरूरतमंद एवं पात्र गरीब परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर दिलाई जाए, ताकि कोई भी पात्र परिवार सरकारी सहायता से वंचित नहीं रहे। साथ ही, लाभार्थियों के दस्तावेजों एवं आवासीय स्थिति का सत्यापन करवाकर किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
हनुमान आकोदिया ने अधिशासी अधिकारी से गरीब परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
सवाई माधोपुर। मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय युवक दिलखुश मीणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के बैंक खाते में साइबर ठगी की राशि प्राप्त होने का मामला सामने आया था।
पुलिस के मुताबिक, साइबर सेल से मिले निर्देशों पर संदिग्ध बैंक खातों की जांच की गई। इस दौरान इंडियन बैंक, सवाई माधोपुर के एक खाते में साइबर फ्रॉड की राशि आने की जानकारी मिली। मामले में उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता निवासी देवकरण यादव की शिकायत दर्ज थी।
जांच के बाद पुलिस ने दिलखुश मीणा (22) निवासी मथुरा पुरा , थाना मानटाउन, सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा अग्रवाल और पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र कुमार के सुपरविजन में मानटाउन थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में एएसआई प्रेमप्रकाश सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=hilightsfollowers nis:value=hilightsfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followersreels nis:value=followersreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdatenews nis:value=NewsUpdateNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followersnonfollowers nis:value=followersnonfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=updatechallenge nis:value=updatechallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight nis:value=highlight nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gangapurcity nis:value=Gangapurcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlights nis:value=highlights nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sawaimadhopur nis:value=SawaiMadhopur nis:enabled=true nis:link/> Amita Meena Journalist News57 SawaiMadhopur news Gangapur City Portal News 25 Rajasthan SP Sawaimadhopur Sp Gangapurcity Rajendra Kumar Meena
सवाई माधोपुर में निर्माण कार्य के दौरान पलटी मशीन, टला बड़ा हादसा
सवाई माधोपुर के पुराने शहर स्थित रेगर मोहल्ले के पास पुलिया के नजदीक एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य के लिए जा रही एक मशीन अचानक पलट गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन अगर मौके पर कोई व्यक्ति इसकी चपेट में आ जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=hilightsfollowers nis:value=hilightsfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followersreels nis:value=followersreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdatenews nis:value=NewsUpdateNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=followersnonfollowers nis:value=followersnonfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=updatechallenge nis:value=updatechallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight nis:value=highlight nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gangapurcity nis:value=Gangapurcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlights nis:value=highlights nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sawaimadhopur nis:value=SawaiMadhopur nis:enabled=true nis:link/> Amita Meena Journalist News57
वजीरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
करौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
धमून कलां के माली मोहल्ले में एक साल पुरानी जलभराव की समस्या का समाधान
ग्राम पंचायत धमून कलां के बिलोपा गांव स्थित माली मोहल्ले में सड़क पर पानी भरने की एक साल पुरानी समस्या का समाधान हो गया है सामाजिक कार्यकर्ता हनुमान मीणा ने जानकारी देते हुए बताया की । उनके प्रयासों से मोहल्लेवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। अब सड़क पर पानी भरने से होने वाली परेशानी से लोगों को निजात मिलेगी।