🌊 गंगा उत्सव के अवसर पर रसलपुर घाट, मोहनपुर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ हुई गंगा आरती 🙏
जिला गंगा समिति एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के तत्वावधान में रसलपुर घाट, मोहनपुर में आयोजित गंगा उत्सव के अवसर पर विधि-विधान एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ मां गंगा की आरती की गई।
इस दौरान गंगा नदी की स्वच्छता, निर्मलता एवं अविरलता बनाए रखने तथा जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही, गंगा एवं नदियों को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त रखने में जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
आइए, मां गंगा की पवित्रता और नदियों के संरक्षण का संकल्प लें। 🙏 अविरल गंगा, निर्मल गंगा
#GangaUtsav #GangaAarti #NamamiGange #CleanGanga #SaveGanga #RiverConservation #जिला_प्रशासन_समस्तीपुर #जिला_गंगा_समिति #मोहनपुर #गंगा_संरक्षण
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
2 views | Patna, Bihar | Nov 5, 2026