दीपावली से पहले नवगछिया के बाजारों में मिलने लगे मिट्टी के दीये, खरीदारी के लिए सज गईं दुकानें!
न्यूज़ स्क्रिप्ट:
दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही नवगछिया के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। बाजारों में मिट्टी के पारंपरिक दीये मिलने शुरू हो गए हैं। दुकानदारों ने तरह-तरह के दीयों से अपनी दुकानें सजा दी हैं।
वहीं, कुम्हारों को भी दीपावली के इस त्योहार से अच्छी बिक्री की उम्मीद है। लोग धीरे-धीरे दीये और पूजा-पाठ की सामग्री की खरीदारी करने बाजार पहुंचने लगे हैं।
इस बार दीपावली पर मिट्टी के दीयों की रोशनी से घर-आंगन जगमगाने की तैयारी शुरू हो गई है।
PURVI BIHAR NEWS | नवगछिया