जिलाधिकारी, रोहतास के निर्देश पर आज अनुमंडल पदाधिकारी, डिहरी के नेतृत्व में जक्की बिगहा स्थित रोहित इंटरप्राइजेज के खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान बिना वैध लाइसेंस के निर्मित एवं आवश्यक विवरण रहित 10,080 किलोग्राम सोनपापड़ी (अनुमानित मूल्य ₹5.75 लाख) जब्त की गई।
साथ ही घी में मिलावट की आशंका पर उसका नमूना भी जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
#iprd
#bihargovernment
#publicservice
#cmsamrat
1 views | Patna, Bihar | Nov 5, 2026