Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
dpropatna
महापर्व छठ के लिए घाटों की तैयारी...... Information & Public Relations Department, Government of Bihar City of Patna - PMC Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
3 views |
Patna, Bihar
| Nov 5, 2026
MORE NEWS
रोटी के साथ सब्जी नहीं मिली तो सांसद पप्पू यादव खुद निकल पड़े सब्जी की तलाश में! नवगछिया के इस्माइलपुर का वीडियो चर्चा में। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव का एक दिलचस्प वाकया सामने आया है। दरअसल, एक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए सांसद पप्पू यादव नवगछिया के इस्माइलपुर पहुंचे थे। इसी दौरान जब उन्हें रोटी के साथ खाने के लिए सब्जी नहीं मिली तो वे अलग-अलग घरों में सब्जी की तलाश करने लगे। सांसद का यह अंदाज अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
Patna Rural, Patna | Nov 5, 2026
धान अधिप्राप्ति में परेशानी, पैक्स अध्यक्षों ने खोला मोर्चा मोतिहारी के सुगौली में धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और लंबित भुगतान को लेकर पैक्स अध्यक्षों का आक्रोश सामने आया है। प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों एवं व्यापार मंडल अध्यक्षों ने एकजुट होकर बीडीओ को 10 सूत्री मांगपत्र सौंपा और जल्द समाधान की मांग की।।।।।।।।।।।।।।।।।।
Patna Rural, Patna | Nov 5, 2026
🌊 गंगा उत्सव के अवसर पर रसलपुर घाट, मोहनपुर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ हुई गंगा आरती 🙏 जिला गंगा समिति एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के तत्वावधान में रसलपुर घाट, मोहनपुर में आयोजित गंगा उत्सव के अवसर पर विधि-विधान एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ मां गंगा की आरती की गई। इस दौरान गंगा नदी की स्वच्छता, निर्मलता एवं अविरलता बनाए रखने तथा जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही, गंगा एवं नदियों को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त रखने में जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। आइए, मां गंगा की पवित्रता और नदियों के संरक्षण का संकल्प लें। 🙏 अविरल गंगा, निर्मल गंगा #GangaUtsav #GangaAarti #NamamiGange #CleanGanga #SaveGanga #RiverConservation #जिला_प्रशासन_समस्तीपुर #जिला_गंगा_समिति #मोहनपुर #गंगा_संरक्षण CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 5, 2026
🏆 तिरहुत प्रमंडल बना अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन। समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय अंतर प्रमंडल बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में सारण प्रमंडल ने दरभंगा को 5-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, फाइनल मुकाबले में तिरहुत एवं सारण के बीच बेहद रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। निर्धारित समय एवं अतिरिक्त समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा। अंततः टाईब्रेकर में तिरहुत प्रमंडल ने 3-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि नजारत उप समाहर्ता श्री रजनीश कुमार राय, जिला खेल पदाधिकारी श्री विवेक कुमार शर्मा, केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित अन्य पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन एवं खेल भावना के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 👏 बेटियां खेलेंगी, आगे बढ़ेंगी और बिहार का नाम रोशन करेंगी। #iprd #Samastipur #BiharSports #GirlsFootball #Under19 #TirhutChampion #बेटी_खेलो_बेटी_बढ़ो #CMSamrat CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 5, 2026
राज्य स्तरीय विद्यालय अंतर प्रमंडल फुटबॉल बालिका आयु वर्ग 19 मुकाबला का दूसरा सेमी फाइनल दरभंगा और सारण के बीच खेला गया जिसमे सारण ने 5-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला 12 बजे से शुरू हुआ जिसमे सारण और तिरहुत के बीच खेला गया दोनों ही टीम के बीच काटेदार मुकाबला हुआ मैच 1-1 से बराबर रहा। अतिरिक्त समय देने के पश्चात भी स्कोर बराबर रहा। फलस्वरुप मैच टाई ब्रेकर में चला गया और जिसमे तिरहुत प्रमंडल ने 3-0 से मैच में जीत दर्ज कर फाइनल अपने नाम किया। @topfans CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 5, 2026
जिलाधिकारी, रोहतास के निर्देश पर आज अनुमंडल पदाधिकारी, डिहरी के नेतृत्व में जक्की बिगहा स्थित रोहित इंटरप्राइजेज के खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान बिना वैध लाइसेंस के निर्मित एवं आवश्यक विवरण रहित 10,080 किलोग्राम सोनपापड़ी (अनुमानित मूल्य ₹5.75 लाख) जब्त की गई। साथ ही घी में मिलावट की आशंका पर उसका नमूना भी जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। #iprd #bihargovernment #publicservice #cmsamrat
Patna, Bihar | Nov 5, 2026
आज दिनांक 05.11.2026 को जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिले में सड़क, विद्युत एवं पेयजल से संबंधित विभागों के कार्यों एवं तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग के सभी प्रमंडलों की सड़कों की स्थिति एवं संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग के सासाराम एवं डेहरी प्रमंडलों तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता से विभागीय कार्यों एवं पर्व-त्योहारों के मद्देनजर की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी ने दीपवाली एवं छठ पर्व के अवसर पर लोगों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने विभागीय दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी प्रमुख सड़कों, संपर्क पथों एवं ग्रामीण सड़कों का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य समय पर पूरा करें। पर्व के दौरान लोगों के आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत, आवागमन को सुचारु बनाए रखने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग के सासाराम एवं डेहरी प्रमंडलों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि छठ एवं दीपावली के दौरान निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। छठ घाटों, प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों के आसपास विद्युत तारों एवं उपकरणों की जांच कर आवश्यक मरम्मत कराई जाए। जर्जर तारों एवं क्षतिग्रस्त विद्युत उपकरणों को तत्काल ठीक करने तथा किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना की आशंका को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। साथ ही विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि पर्व के दौरान पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें। सार्वजनिक स्थलों एवं छठ घाटों के आसपास पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए तथा खराब चापाकलों एवं पेयजल संबंधी अन्य समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ एवं दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्वों के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूर्ण करें तथा विभागीय निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। #IPRD #BiharGovernment #PublicService #ReviewMeeting #RohtasAdministration #CMSamrat Information & Public Relations Department, Government of Bihar Rural Works Department, Govt. of Bihar Road Construction Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 5, 2026
दीपावली से पहले नवगछिया के बाजारों में मिलने लगे मिट्टी के दीये, खरीदारी के लिए सज गईं दुकानें! न्यूज़ स्क्रिप्ट: दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही नवगछिया के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। बाजारों में मिट्टी के पारंपरिक दीये मिलने शुरू हो गए हैं। दुकानदारों ने तरह-तरह के दीयों से अपनी दुकानें सजा दी हैं। वहीं, कुम्हारों को भी दीपावली के इस त्योहार से अच्छी बिक्री की उम्मीद है। लोग धीरे-धीरे दीये और पूजा-पाठ की सामग्री की खरीदारी करने बाजार पहुंचने लगे हैं। इस बार दीपावली पर मिट्टी के दीयों की रोशनी से घर-आंगन जगमगाने की तैयारी शुरू हो गई है। PURVI BIHAR NEWS | नवगछिया
Patna Rural, Patna | Nov 5, 2026