रोटी के साथ सब्जी नहीं मिली तो सांसद पप्पू यादव खुद निकल पड़े सब्जी की तलाश में! नवगछिया के इस्माइलपुर का वीडियो चर्चा में।
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव का एक दिलचस्प वाकया सामने आया है। दरअसल, एक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए सांसद पप्पू यादव नवगछिया के इस्माइलपुर पहुंचे थे। इसी दौरान जब उन्हें रोटी के साथ खाने के लिए सब्जी नहीं मिली तो वे अलग-अलग घरों में सब्जी की तलाश करने लगे। सांसद का यह अंदाज अब चर्चा का विषय बना हुआ है।