कुरई: सिवनी में बाघ की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने गांव-गांव पहुंचकर किया सतर्क
Kurai, Seoni | Nov 8, 2026 सिवनी के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के पीपरडाही, जमुनिया और कोहका सहित आसपास के इलाकों में बाघ के मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रविवार को सूचना के बाद वन अमले ने गांव-गांव पहुंचकर लोगों को सतर्क रहने और जंगल की ओर अकेले न जाने की अपील की है।