पीरो: दुकान बंद कर घर लौट रहा युवक, रास्ते में बदमाशों ने मारी गोली, गर्दन में गोली लगने से मचा हड़कंप
Piro, Bhojpur | Sep 8, 2026 तरारी प्रखंड के कुरमुरी-तरारी नहर पथ पर चंदा फाल के समीप सोमवार की रात 7:00 बजे के करीब दुकान बंद कर घर लौट रहे एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि कुरमुरी गांव निवासी शिवदयाल शाह के बेटे भोला साह, देव से सोना-चांदी और बर्तन की दुकान बंद कर अपनी स्प्लेंडर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी चंदा फाल के समीप अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी।