सोरांव: मऊ आइमा इलाके के सेमरा वीरभानपुर में छात्र को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर, घायल
मऊआइमा थाना क्षेत्र के सेमरा बीरभानपुर गांव में मंगलवार दोपहर स्कूल से घर लौट रहे कक्षा पांच के 12 वर्षीय छात्र को एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र घायल होकर बेहोश हो गया। परिजनों ने मऊआइमा थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई ।12 वर्षीय हंसराज गांव के प्राथमिक विद्यालय से पढ़कर वापस लौट रहा था कि उसी दौरान घटना हुई ।