बिजावर: ग्राम टिकरी में यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भक्तिमय सुंदरकांड पाठ में हुए शामिल
मंगलवार शाम 4 बजे यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ग्राम टिकरी पहुंचे। यहां श्री खड़क सिंह यादव द्वारा आयोजित श्री सुंदरकांड पाठ में शामिल होकर भगवान श्रीराम और हनुमान जी की भक्ति में लीन हुए। इस दौरान उन्होंने संतों एवं श्रद्धालुओं का सानिध्य प्राप्त किया और आयोजन के लिए खड़क सिंह यादव एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त किया।