बिजावर: श्री जटाशंकर धाम कुंड में गिरी सोने की कील, पुलिस ने खोजकर बुजुर्ग महिला को लौटाई
अमावस्या पर श्री जटाशंकर धाम में एक बुजुर्ग महिला की सोने की कील कुंड में गिरकर गुम हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस सहायता केंद्र के आरक्षक प्रताप सिंह ने मंदिर समिति के साथ चिन्हित स्थान पर तलाश की। सावधानीपूर्वक खोजबीन के बाद मंगलवार की शाम 4:30 बजे कील बरामद कर पुष्टि उपरांत महिला को सौंप दी गई। महिला, जो टीकमगढ़ जिले की निवासी हैं।