शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार किशनगढ़ संकुल केंद्र की प्रसिद्धि में संचालित शासकीय प्राइमरी स्कूल में अव्यवस्था का मामला सामने आया है। कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई यहां संचालित होनी है, लेकिन स्कूल में आज दिनभर ताला लटका रहा। टीचरों की मौजूदगी का भी कोई पता नहीं चला। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।