छतरपुर पुलिस के पुलिस अधीक्षक द्वारा माह फरवरी के द्वितीय सप्ताह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। सोमवार दोपहर करीब 3:45 बजे थाना बिजावर में लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक बंद कराने और अपराध निकालने में सराहनीय भूमिका निभाने पर प्रधान आरक्षक जुगल किशोर सूत्रकार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।