इटाढ़ी: डीएम ने लोक शिकायत की द्वितीय अपील के 20 मामलों की सुनवाई की
Itarhi, Buxar | Sep 10, 2026 लोक शिकायत की द्वितीय अपील के मामलों की सुनवाई डीएम साहिला ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में की। सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी हुई। इस दौरान कुल 20 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें 19 मामले लोक शिकायत अधिकार निवारण से संबंधित थे, जबकि एक मामला सेवा शिकायत से जुड़ा था।