आरडीजेएमएमसीएच मेडिकल कॉलेज में 'विश्व दृष्टि दिवस' पर नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
मरीजों का हुआ नि:शुल्क नेत्र परीक्षण, बांटी गईं दवाइयां
मुजफ्फरपुर।
विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के नेत्र रोग विभाग द्वारा कॉलेज के ओपीडी प्रांगण में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों, ड्राइवरों तथा कैंपस कर्मचारियों को सहज और सरल नेत्र जांच की सुविधा प्रदान करना था।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. प्रो. आभा रानी सिन्हा ने समाज में आंखों की बीमारियों को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर किया। नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पल्लवी सिन्हा ने मोतियाबिंद के सही समय पर इलाज और ऑपरेशन के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. मृणाल शंकर मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित मरीजों को समय-समय पर आंखों की जांच कराने की सलाह दी, डॉ. संगीता सिन्हा ने चश्मा पहनने और दृष्टि दोष से जुड़ी गलतफहमियों को दूर किया ।
शिविर में नेत्र परीक्षण किया गया और जरूरतमंद मरीजों को आई ड्रॉप एवं दवाइयां नि:शुल्क वितरित की गईं।
इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार शर्मा , चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोहित कुमार सिंह, प्रशासनिक पदाधिकारी मनीष कुमार ,डॉ. वाई. एम. सिंह, एवं डॉ. मनी भूषण प्रसाद, सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ऑप्टोमेट्रिस्ट जयंत झा, और आलोक कुमार, पीजी रेजिडेंट्स डॉ. रोहिणी, डॉ. श्वेता , डॉ. आकृति ,और एमबीबीएस इंटर्न छात्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Musahri, Muzaffarpur | Oct 8, 2026