उपविकास आयुक्त, मुजफ्फरपुर के निर्देश के आलोक में जिले के सभी प्रखण्डों में विकसित भारत जी राम जी के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन, कार्य प्रगति, रोजगार सृजन, मानव दिवस, लंबित कार्यों तथा समयबद्ध भुगतान सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को योजनाओं के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। योजनाओं का लाभ पात्र ग्रामीणों तक समय पर पहुँचाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
#CMSamrat
#samratchoudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar