विकसित भारत जी राम जी के तहत ग्राम पैगम्बरपुर, पंचायत सरैया, प्रखण्ड सरैया में व्यक्तिगत वृक्षारोपण योजना के लाभार्थी श्री देवेंद्र राय से संवाद किया गया। इस दौरान वृक्षारोपण योजना के अंतर्गत प्राप्त लाभ, पौधों की देखभाल एवं भविष्य में इससे होने वाले पर्यावरणीय और आर्थिक लाभों के संबंध में जानकारी ली गई। श्री राय ने योजना से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वृक्षारोपण से रोजगार के अवसर के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने और सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar